फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM inspected Ranchor Fair Ground and Muchkund Cave

Lalitpur News: डीएम ने किया रणछोर मेला ग्राउंड व मुचकुंद गुफा का निरीक्षण

Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Ranchor Fair Ground and Muchkund Cave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन(ललितपुर)। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने रविवार को रणछोर मेला प्रांगण का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही नियमित सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया।

बेतवा के तट पर ग्राम धौर्रा के समीप प्राचीन रणछोर धाम है। यहां मकर संक्रान्ति पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। जनपद के ही नहीं मध्य प्रदेश व अन्य जनपदों व प्रांतों के लोग आते हैं। बेतवा के तट पर होने के कारण यह स्थान अत्यंत रमणीक है। मान्यता है कि जब द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण कालयवन से युद्ध के दौरान रण छोड़ कर धौर्रा के जंगलों में स्थित गुफा में छिपे थे, जहां राजा मुचकुंद अखंड निंद्रा में सो रहे थे। श्रीकृष्ण समझकर कालयवन ने मुचकुंद को उठाया और उनकी आंखों से निकली क्रोध अग्नि में भस्म हो गया। यह गुफा रणछोर धाम से कुछ दूरी पर स्थित है। जिलाधिकारी ने रणछोर धाम के अलावा मुचकुंद गुफा, यक्षशाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों को व्यवस्थित लगवाने व उचित प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed