{"_id":"585985604f1c1b1b64e3a421","slug":"dm-directed-sdm-hit-by-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मारा छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
exam, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक नकल की सूचना पर डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने मंगलवार को नगर के निकटवर्ती ग्राम पनारी स्थित जय बुंदेलखंड कालेज आफ लॉ में छापेमारी की। इस दौरान कालेज में तमाम कमियां उजागर हुई। इसमें मुख्यता बिना व्यवस्थापक के परीक्षा आयोजित की जा रही थी, इसके साथ ही परीक्षा के संबंध में कोई भी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। जिस पर उन्होंने परीक्षा कार्यक्रम सहित अन्य कागजात तलब कर लिए हैं। जिससे कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
दोपहर में डीएम डा. रूपेश कुमार को जय बुंदेलखंड कालेज ऑफ लॉ में संचालित एलएलबी द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल होने की सूचना दी गई। जिस पर उन्होंने एसडीएम सदर रमेशचंद्र तिवारी को कालेज का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम जब तक कालेज पहुंचे तब तक परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। इससे परीक्षा में नकल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मौके पर कालेज में एक प्रवक्ता ही मिला जबकि प्राचार्य दिनेश बाबू अवकाश पर बताए गए हैं।
एसडीएम सदर ने प्रवक्ता से परीक्षा के संबंध में कई सवाल किए, जिनका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। परीक्षाएं बगैर व्यवस्थापक के ही आयोजित कराई जा रही हैं। वहीं, परीक्षा कराने की सूचना भी जिला व पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई है। उप डीएम सदर ने परीक्षाओं के संचालन पर संदेह प्रतीत करते हुए कालेज प्रशासन से परीक्षा कार्यक्रम सहित कागजात तलब कर लिए हैं। उन्होंने सभी कागजात डीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उधर, उप जिलाधिकारी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव को पत्र लिखने की बात कही है। हाल ही में अध्ययनरत छात्रों ने नाम को गुप्त रखते हुए कालेज की शिकायत की थी। इसमें कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उप जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में शिकायतकर्ता के आरोप लगभग सही पाए गए हैं।