Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dm baithak meeting

अनावश्यक देरी पर निर्माण एजेंसियों के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई: डीएम

Thu, 10 Nov 2022 08:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
dm baithak meeting
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने निर्माण एजेंसियों की लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि पेयजल परियोजनाओं के निर्माण में देरी करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने श्रमिक व मशीनरी बढ़ाकर शीघ्र कार्य पूरा करने को कहा। एक्सईएन विद्युत कनेक्शन देने में तेजी लाने व जल निगम व टीम लीडर पीएमसी को एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने व देर पर एजेंसियों को नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह ने बताया गया कि योजनाओं की वर्तमान तक प्रगति करीब 75 प्रतिशत है। सभी योजनाओं में कुल 1,70,366 घरेलू पेयजल कनेक्शन के सापेक्ष वर्तमान तक लगभग 23 फीसदी कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत विभाग पेयजल योजनाओं में कुल 86 नग विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं। समीक्षा के दौरान फर्मों ने बताया कि लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना के छह ग्राम व गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना के चार ग्रामों में कार्य कर लिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि फर्मों ने लक्ष्य के अनुरूप लेवर व मशीनरी को योजनाओं पर नहीं लगाया जा रहा है। सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने योजना के आच्छादन में किसी ग्राम पंचायत में समस्या आ रही है तो बताएं, जिससे समय पर निस्तारण किया जा सके। बैठक में एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियंता विद्युत विमल कुमार, डीआईओ सुरजीत सिंह, टीम लीडर पीएमसी, टीम लीडर टीपीआई, मेसर्स जेएमसी, मेसर्स डारा इंफास्ट्रक्चर व मेसर्स गायत्री प्रालि. फर्मों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed