{"_id":"133675d8b48e46ca4f65edc9892a3088","slug":"dm-annoyed-by-the-slow-pace-of-construction-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों की धीमी गति से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों की धीमी गति से डीएम नाराज
ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना में पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों का चयन किया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्तियों तक पहुंच सके।
डीएम डा. रूपेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 व वर्ष 2014-15 में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लोहिया समग्र ग्रामों में संपर्क मार्ग का निर्माण, विद्युतीकरण, सीसी रोड, केसी ड्रेन निर्माण, वैकल्पिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, स्वच्छता पेयजल की उपलब्धता,
तालाबों का जीर्णोद्घार, स्वास्थ्य उप केंद्रों की स्थापना, पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा परीक्षण कार्यक्रम आदि की बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष पूरा होने में कुछ ही महीने रह गए हैं। जिन कार्यों में धन की कमी है, उनके संबंध में विभाग से पत्राचार कर धनराशि अवमुक्त करा लें।
उन्होंने लोहिया ग्रामों में चल रहे कार्यक्रमों को समय से पूरा कराने व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त श्रम व रोजगार एनडी द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, बीएसए एसपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंदिरा सिंह आदि उपस्थित रहे।