Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diwali crowds in markets, along with encroachment and traffic congestion, cause problems

Lalitpur News: बाजारों में दिवाली की भीड़, अतिक्रमण और जाम से परेशानी

Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Diwali crowds in markets, along with encroachment and traffic congestion, cause problems
दुकान से बाहर सड़क पर अवैध रूप से रखा सामान- संवाद
ललितपुर। दिवाली का त्योहार नजदीक आने से शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। लोग परिवार के साथ कपड़े, मिठाई, बर्तन और सजावटी सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। हालांकि, अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैला हुआ है। जगह-जगह खड़े वाहन और फड़-ठेलों की बढ़ती संख्या ने बाजारों के रास्ते संकरे कर दिए हैं। अतिक्रमण के चलते अब तो घंटाघर से आजाद चौक तक कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बड़े दुकानदारों ने भी सड़क पर कब्जा कर सामान फैलाया है। दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की आवाजाही लगातार जारी है। व्यस्त समय में लोडिंग वाहन भी बाजारों में प्रवेश कर जाम लगाते हैं। खरीदारी करने वालों को अपने वाहन बाजार से दूर खड़े करने पड़ते हैं। जाम में फंसने से उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण से सिकुड़ती सड़कें
नगर पालिका ने लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया है। इसके परिणामस्वरूप फल, सब्जी और ठेलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़े और छोटे दुकानदारों का सामान भी सड़क तक फैला रहता है। घंटाघर पर हाथ ठेले वाले बीच सड़क पर दुकानें लगाते हैं, जिससे वाहनों का जाम में फंसना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर जाम बढ़ने की आशंका और तैयारी
दिवाली के चलते आने वाले दिनों में खरीदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रमुख बाजारों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है। व्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण हटाने की भी तुरंत आवश्यकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो त्योहार के दौरान जाम की समस्या गंभीर हो सकती है। कुम्हारों ने घंटाघर पर मिट्टी के दीपक और पूजन सामग्री की दुकानें लगाई हैं, जहां ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।

-----------
बाजार में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। त्योहार से पूर्व दुकानदारों से स्वत: ही अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। यदि वह नहीं मानते हैं, तो दीपावली के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। -दिनेश कुमार विश्वकर्मा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed