फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Divyansh shines in high school, Siddhi shines in Inter

Lalitpur News: हाईस्कूल में दमके दिव्यांश, इंटर में चमकीं सिद्धि

Wed, 26 Apr 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Divyansh shines in high school, Siddhi shines in Inter
ललितपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावियों ने प्रदेशभर में अपना जलवा कायम किया। जिले में हाईस्कूल में महरौनी के सनराइज इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश सिंह 96.50 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्व्ल रहे। वहीं इंटरमीडिएट में महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्धि सिंह ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर सफलता परचम फहराया। वहीं इस बार परिणाम में महरौनी के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। जिले में हाईस्कूल में 79.73 फीसदी और इंटरमीडिएट का 79.34 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार दोपहर में परीक्षा परिणाम जारी हुआ। इसमें हाईस्कूल में 20286 छात्र-छात्राओं में से 16174 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में कस्बा महरौनी के ग्राम कुआघोषी में स्थित सन राइज इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश सिंह को 600 में से 579 अंक मिले। दिव्यांश ने 96.50 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में 10वां और जिले में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा में 16142 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 12807 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में अव्वल रहीं कस्बा महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्घी सिंह ने 500 में से 482 अंक पाए। सिद्धि ने प्रदेश में छठवां स्थान पाया। वहीं विद्यालय के बृजकिशोर ने 96.20 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में सातवां, कृष्णा राजपूत ने 95.80 फीसदी नंबर पाकर नौवां और सौम्या सिंह ने 95.60 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में 10वां स्थान पाया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर परिजन सहित विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का का इजहार किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व विद्यालय स्टाफ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हाईस्कूल में उत्तीर्ण टॉप-टेन छात्र-छात्राएं
स्थान - छात्र का नाम - प्रतिशत
1 - दिव्यांश सिंह - 96.50
2 - अंशता तिवारी - 96.17
3 - संस्कार यादव - 95.33
3 - मानवी - 95.33
4 - रिषी सेन - 95.00
4 - सक्षम जोशी - 95.00
4 - प्रतीक्षा जैन - 95.00
4 - प्रदीप कुमार - 95.00
4 - पुष्पेंद्र - 95.00
5 - किरन - 94.50
6 - प्रतीक पटेल - 94.33
6 - सिद्घी - 94.33
7 - मानसी पाटकर - 94.17
8 - सचिन यादव - 94.00
8 - दिव्या शर्मा - 94.00
8 - रक्षा गुप्ता - 94.00
9 - वर्षा निरंजन - 93.83
9 - समृद्घि पांडे - 93.83
9 - वैष्णवी सोनी - 93.83
9 - रितिक चढार - 93.83
10 - दीपेश निरंजन - 93.67
10 - आयुष पटेल - 93.67
--------------
जनपद के इंटरमीडिएट के टॉप-टेन छात्र-छात्राएं
स्थान - छात्र का नाम - प्रतिशत
1 - सिद्घी सिंह - 96.40
2 - बृजकिशोर - 96.20
3 - कृष्णा राजपूत - 95.80
4 - सौम्या सिंह - 95.60
5 - मयंक झा - 95.20
6 - मनोज - 95.00
7 - निखिल साहू - 94.60
7 - पलक चतुर्वेदी - 94.60
8 - विनीत सिंह - 94.40
8 - अवनी सेंगर - 94.40
8 - दीपेश पुरोहित - 94.40
9 - दिलशान - 94.20
9 - नरेश कुमार - 94.20
9 - सानिया कौसर - 94.20
10 - आशी नामदेव - 94.00
10 - भूपेंद्र सिंह - 94.00
10 - पुष्पेंद्र राय - 94.00
-----------
पांच वर्ष के इंटर रिजल्ट का आंकलन
वर्ष - इंटरमीडिएट परीक्षाफल
2019 - 83.40 प्रतिशत
2220 - 85.05 प्रतिशत
2022 - 84.40 प्रतिशत
2023 - 79.34 प्रतिशत
(2021 में विद्यार्थी प्रोन्नत हुए थे)
------
पांच वर्ष के हाईस्कूल रिजल्ट का आंकलन
वर्ष - हाईस्कूल परीक्षा फल
2019 - 76.39 प्रतिशत
2020 - 76.78 प्रतिशत
2022 - 79.76 प्रतिशत
2023 - 79.34 प्रतिशत
(2021 में विद्यार्थी प्रोन्नत हुए थे)
---------
सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन रहा फीका
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालय के छात्र इस बार भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के एक छात्र मयंक झा ने जनपद में पांचवा, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा के एक छात्र दिलशान ने नौवां व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की छात्रा आशी नामदेव में दसवां स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम में निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
------------
इंटर में सुधरे, हाईस्कूल में कुछ खास नहीं कर पाए
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष जनपद 74वें स्थान पर रहा। जबकि वर्ष 2022 में जनपद 75वें स्थान पर था। वहीं इंटरमीडिएट में इस वर्ष जिला 24वें स्थान पर रहा। वर्ष 2022 में इंटर में जिले का 50वां स्थान था।

----------
महरौनी के विद्यार्थी चमके
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कस्बा महरौनी के छात्र-छात्राएं खूब चमके। प्रदेश के टॉप-टेन में महरौनी के पांच छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वहीं इंटरमीडिएट की जिले की टॉप टेन सूची में महरौनी के 11 छात्र-छात्राएं और हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में महरौनी के सात छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed