{"_id":"579126994f1c1bc148c4b966","slug":"disturbances-in-distribution-transformers-removal-store-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर वितरण में गड़बड़ी, हटाए स्टोर इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर वितरण में गड़बड़ी, हटाए स्टोर इंचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विद्युत स्टोर से ट्रांसफार्मर वितरण में गड़बड़ी करना विद्युत स्टोर इंचार्ज को भारी पड़ गया। शासन की योजना के तहत सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए 72 घंटे में ट्रांसफार्मर वितरण नहीं किए जाने और अन्य प्रपत्र संबंधी अनियमितताओं के चलते विद्युत स्टोर अधीक्षण अभियंता द्वारा ललितपुर के स्टोर इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उन पर जांच बैठा दी है।
शासन द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में 72 घंटे में बदलकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को सुचारु बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विद्युत स्टोर में लगातार कर्मियों की लापरवाही के चलते क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में स्टीमेट मिलने के बाद भी कई बार आठ से 10 दिनों में भी नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। यहां तक कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने में बड़ा खेल वर्षों से जारी था, जिसकी भनक तो अधिकारियों को भी थी, लेकिन अधिकारियों को सबूत का इंतजार था।
गत वर्ष खरीफ की फसल के दौरान तो ट्रांसफार्मर की लोडिंग गाड़ियां भी बीच रास्ते में उतारने की शिकायत पर खुद आला अधिकारियों को विद्युत स्टोर में आकर ट्रांसफार्मर वितरण की व्यवस्था करनी पड़ी थी। अब एक बार फिर विद्युत स्टोर विभाग सुर्खियों में छा गया है। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत स्टोर अनूप कुमार वर्मा व अधिशासी अभियंता स्टोर राजीव अग्रवाल ने ट्रांसफार्मर वितरण में देरी की शिकायतों के मद्देनजर विद्युत स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने भारी अनियमितताएं पाईं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकांश ट्रांसफार्मर वितरण में पेंडेंसी रखी गई है। कागजी प्रक्रिया में भारी लापरवाही पाई गई। ट्रांसफार्मर वितरण संबंधी अधिकांश कागजी प्रक्रिया अधूरी पाई। यहां तक ट्रांसफार्मर वितरण संबंधी लापरवाही व कागजी प्रक्रिया में हेरफेर व अन्य कारणों को विद्युत स्टोर इंचार्ज रामगुलाम द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा सका। इसके तहत अधीक्षण अभियंता ने स्टोर इंचार्ज रामगुलाम को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और ट्रांसफार्मर वितरण में पाई गई अनियमितता के चलते जांच भी बैठा दी है।
अधीक्षण अभियंता की इस कार्रवाई से विद्युत स्टोर के अलावा विद्युत विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उन्होंने अवर अभियंता योगेश त्रिपाठी को खुद ललितपुर आकर ट्रांसफार्मर वितरण की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।