फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District school inspector gave notice to the warden of the hostel

जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रावास की वार्डन को दिया नोटिस

Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
District school inspector gave notice to the warden of the hostel
तालबेहट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास में वार्डेन के पति के निवास करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रवेश ने वार्डेन को नोटिस देकर परिवार को छात्रावास से अलग रखने एवं छात्रावास में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना पर जिम्मेदार मनाते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करीब तीन हजार छात्राएं अध्ययन करतीं हैं। इनके पढ़ाने के लिए कॉलेज में मात्र आठ शिक्षिकाएं ही हैं। वहीं गृह विज्ञान की शिक्षिका रीना गुप्ता के पास छात्रावास के वार्डेन की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वार्डन के जुलाई और अगस्त 22 के वेतन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य अंजना वर्मा से जवाब मांगा था। जिसके क्रम में उन्होंने अवगत कराया था कि छात्रावास मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के कारण संचालित नहीं हो रहा था। वार्डन के पति हीरू गुप्ता छात्रावास में निवास करते हैं जो डीआईओएस कार्यालय में पटल प्रभारी है। इसके अलावा वार्डेन बायोमैट्रिक थंब इंप्रेशन की हाजरी के लिए विद्यालय में उपस्थित नहीं हुईं ऐसी स्थिति में उक्त माह का वेतन विद्यालय स्तर पर निर्गत नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के इस पत्र को आधार मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रवेश ने छात्रावास की वार्डेन को एक नोटिस भेज कर छात्रावास में पति ने निवास करने को गलत मानते हुए एक सप्ताह के अंदर परिवार के छात्रावास से बाहर रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न होने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्डेन के पति के छात्रावास में रहने की जानकारी नहीं है लेकिन बालिका छात्रावास में किसी भी पुरुष का रहना पूरी तरह से गलत है। - एसडीएम अमित कुमार भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed