फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Hospital: Patients suffering from heat due to lack of fans

जिला अस्पताल: पंखे न होने से गर्मी से जूझ रहे मरीज

Sat, 30 Mar 2024 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Patients suffering from heat due to lack of fans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी की समस्या का सामना कर रहे हैं। कारण, अस्पताल के वार्ड में पंखे नहीं लगे हैं। शहरी क्षेत्र के मरीज घरों से पंखा ला रहे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मजबूरन गर्मी में रहना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में वर्तमान में लगभग 140 बेड हैं। प्रथम व द्वितीय तल पर चार वार्ड बने हैं। प्रत्येक वार्ड में 35-35 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। ज्यादा मरीज होने पर पास में ही गैलरी में भी उन्हें लिटाया जाता है। यहां शुरुआत में मरीजों को गर्मी से राहत के लिए पंखे लगाए गए थे। लेकिन, वर्तमान में पीकू वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कक्ष में भर्ती लगभग 16 मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल है। वहीं, महिला सर्जिकल वार्ड में मरम्मतीकरण होने के चलते इसके बाहर व प्राइवेट कक्ष के बाहर मरीजों को गैलरी में लिटा दिया गया है। यहां पंखा तो दूर खिड़की तक की सुविधा नहीं है। लगभग 15 मरीज गर्मी से परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed