फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Bar Association: Brijendra Singh President, Mahendra Jain General Secretary

जिला बार एसोसिएशन : बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष, महेंद्र जैन महामंत्री

Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association: Brijendra Singh President, Mahendra Jain General Secretary
474 के सापेक्ष, 443 मतदाताओं ने ही किया मताधिकार का इस्तेमाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 474 के सापेक्ष 443 सदस्यों ने वोट डाले। अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर बृजेंद्र सिंह यादव 42 मतों से और महामंत्री पद पर महेंद्र जैन आठ मतों से विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
एल्डर्स कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बार सभागार में सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान 31 मतदाता अनुपस्थित रहे। अपराह्न दो बजे तक हुए मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम को सभी पांच पदों के परिणाम की घोषणा हो गई। अध्यक्ष पद पर विजय बृजेंद्र सिंह यादव को 137 मत, काशीराम कुशवाहा को 95 मत, हेमंत चौधरी को 91 मत, उत्तम चंद्र जैन को 60 मत, शंभूदयाल शर्मा को 56 मत प्राप्त हुए। वहीं चार मत निरस्त हो गए। महामंत्री पद पर विजय प्रत्याशी महेंद्र जैन को 154 मत, संतोष यादव को 146 मत, भगवत प्रसाद पाठक को 139 मत प्राप्त हुए। जबकि तीन मत निरस्त हो गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद विजय प्रत्याशी भगवत कुशवाहा को 233 व जयपाल सिंह को 204 मत प्राप्त हुए और छह मत निरस्त हो गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर गौरव जैन को 339 व आत्माराम 184 मत पाकर विजयी हुए, जबकि राम कुमार वैष्णो को 171 मत ही प्राप्त हुए, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के पद गौरव सेन 343 मत और अवनीश को 96 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने गौरव सेन को 247 रिकार्ड मतों से विजयी घोषित किया। वहीं चार मत निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

---------
सुबह से रही गहमागहमी
बार एसोसिएशन के मतदान को लेकर सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। आठ बजे से होने वाले मतदान में सुबह दस बजे तक सिर्फ 80 मत ही पड़े थे। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान में कुछ अधिक तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में कोषाध्यक्ष पद पर विजय पटेल, सहमंत्री प्रशासन के पद पर आरिफ बेग, सहमंत्री पुस्तकालय के पद पर सुदेश नायक, सहमंत्री प्रकाशन के पद पर दीपक सिंह राजपूत, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर बलवान सिंह, मनीष कुमार, रमेश चंद्र, जमील अहमद, मुरारी लाल कुशवाहा, चंद्र प्रकाश संज्ञा, सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कांत सिरौठिया, सुरेंद्र कुमार, विजय नारायण गोस्वामी, पहलवान सिंह, रमाकांत साहू, राजपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed