{"_id":"5e1a29478ebc3e87eb43e0ee","slug":"distric-youth-our-best-perform-will-be-see-in-lucknow-lalitpur-news-jhs157292525","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अपना दम दिखाएंगे जिले के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अपना दम दिखाएंगे जिले के युवा
विज्ञापन
ललितपुर। लखनऊ में पांच दिन तक चलने वाले 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेेने के लिए जिले के युवाओं का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ रवाना हो गया। महोत्सव 12 जनवरी से शुरू होगा।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट से युवाओं को बस द्वारा लखनऊ रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी युवा लखनऊ में अपने-अपने हुनर के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में सफल होंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में 12 से 16 जनवरी तक चलने वाले युवा महोत्सव में युुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के सहयोग से शिक्षा एवं स्वास्थ्य, जनसेवा, लोकगीत, लोकनृत्य, व्हीलचेयर प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, भाषण, रंगोली, विभागीय एवं राष्ट्रीय योजनाओं का प्रचार- प्रसार, संगीत, प्रकृति संरक्षण, हस्तशिल्प समेत अन्य गतिविधियों में युवा प्रतिभाग करेंगे। लखनऊ जाने के लिए 25 युवाओं का चयन किया गया था, लेकिन इसमें से तीन किन्हीं कारणों से नहीं जा सके, जबकि 22 युवा लखनऊ रवाना हो गए।
यह युवा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शाश्वत राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दिलीप कुमार के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हुए।
हमें भाषण प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। किसी भी विषय पर भाषण देने की चुनौती है। लेकिन, पूरा प्रयास करेंगे कि प्रतियोगिता में प्रथम रहें। हम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता में जा रहे हैं।
विज्ञापन
- प्रियांशी खरे
हम युवक मंगल दल के माध्यम से गांव- गांव में स्वच्छता, रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति आदि के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते हैं। इसके बाद लोगों को शपथ दिलाते हैं। विभागीय और राष्ट्रीय योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए चयन किया गया है।
- कृष्ण कुमार, ग्राम रजवारा, ब्लाक बिरधा
हम जैविक खेती के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसका असर भी हो रहा है और बहुत से किसान रासायनिक खादों से परहेज करने लगे हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, खेलकूद और रक्तदान करने के लिए भी जागरूक करते हैं। युवक मंगल दल की ओर से हमारा चयन किया गया है।
- खलक सिंह, ग्राम बीघाखेत दुर्जनपुरा, ब्लाक जखौरा
हमारा चयन लखनऊ के लिए पहली बार किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से हम जा रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में किसी भी विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रतिभाग करना हमारे लिए चुनौती होगा।
- महिमा पाराशर