फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Distribution affected due to failure to load new stock of fertilizer

Lalitpur News: खाद का नया स्टॉक लोड न होने से वितरण हुआ प्रभावित

Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Distribution affected due to failure to load new stock of fertilizer
ललितपुर। जनपद में वर्तमान में छह हजार क्विंटल से अधिक डीएपी की उपलब्धता है। जबकि कृभको की 1379 मीट्रिक टन की डीएपी की एक रैक बीते बृहस्पतिवार की शाम को आ चुकी है और रैक खाली होकर ट्रकों के माध्यम से समितियों पर एक-एक गाड़ी यानि हर समिति पर 500-500 बोरियां डीएपी की पहुंचाई गई हैं। समितियों पर खाद की बोरियां तो पहुंच गई, लेकिन शुक्रवार की शाम को कृभको मुख्यालय दिल्ली में एसएपी सिस्टम में तकनीकी समस्या आ गई। इसकी वजह से समितियों पर कृभको की डीएपी की बोरियां पहुंचने के बाद भी एसएपी (सिस्टम्स, एप्लीकेशन्स एंड प्रोडक्ट्स) सिस्टम में स्टॉक के रूप में लोड नहीं की जा सकीं और ऐसे में कई जगह समितियों पर खाद होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा सका। इसको लेकर इंजीनियरों द्वारा दिल्ली मुख्यालय पर एसएपी सिस्टम ठीक किया जा रहा है और इस सिस्टम के शनिवार की रात तक ठीक होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद समितियों पर पहुंचाई गई कृभको की डीएपी को किसानों को वितरण फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

---------
जनपद में पर्याप्त मात्रा में सभी समितियों पर उर्वरक खाद उपलब्ध है। कुछ तकनीकी समस्या कृभको के मुख्यालय दिल्ली पर उत्पन्न होने के कारण खाद के वितरण में व्यवधान उत्पन्न हुआ। उक्त समस्या का निराकरण शनिवार शाम तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 25 अक्तूबर को खाद का वितरण समितियों पर किया जाएगा।--सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed