ललितपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संकट में स्वयंसेवी संस्था समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की पहल पर चिकित्सकों द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह मुहैया दी जा रही है। चिकित्सकों द्वारा क्लीनिक पर बगैर मास्क लगाए पहुंचने वाले मरीजों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दीपक चौबे ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने अब तक 350 से अधिक लोगों को करोना बचाव संबंधी टिप्स दूरभाष पर देकर परामर्श दिया है। उक्त कार्य में जिलाध्यक्ष अक्षय अलया, नगर अध्यक्ष डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, दीपक सिंघई का निरंतर योगदान मिल रहा है। सेवा देने वाले चिकित्सकों में डॉ. दीपक चौबे, डॉ. शशांक पाठक, डॉ. अजय जैन, डॉ. सुदीप श्रीवास्तव, डॉ. दीपक पस्तोर, डॉ. शैलेंद्र जैन मयूर, डॉ. नितिन द्विवेदी, डॉ. शशांक कड़ंकी, डॉ. अरविंद झा आयुर्वेदाचार्य, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. शैलेंद्र जैन, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, डॉ. अनुपमा पुरोहित, डॉ. अनिल लोहिया लॉकडाउन के दौरान दूरभाष पर सेवाएं दे रहे हैं।
नगर अध्यक्ष डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित समय पर रोगी के सही लक्षण बताकर सलाह ली जा सकती है। चिकित्सकों के मोबाइल नंबर पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त मनीष पटवारी लैब टेक्नीशियन, अजय जैन, देवेंद्र जैन, गोविंद व्यास, जगभान सिंह, संजीव सौरया आदि का भी सहयोग मिल रहा है।