फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Disputes occur daily in the municipality, yet the cameras in the municipality are out of order for eight months.

Lalitpur News: पालिका में आए दिन होते विवाद, फिर भी नगर पालिका में आठ माह से कैमरे खराब

Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Disputes occur daily in the municipality, yet the cameras in the municipality are out of order for eight months.
- सात माह पहले सभासद पर हुआ था हमला, अब पालिकाध्यक्ष ने भी बताया जान को खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका में आए दिन कभी सभासद तो कभी कर्मचारियों से अन्य बाहरी लोगों से विवाद की स्थिति बन जाती है। बोर्ड बैठक में भी कई बार काफी गहमागहमी का माहौल बना रहता है। अब राजस्व निरीक्षक और पालिकाध्यक्ष के बीच ही विवाद हो गया है। यहां तक कि राजस्व निरीक्षक और पालिकाध्यक्ष, दोनों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यहां लगभग आठ माह से अधिक समय से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं।

नगर पालिका परिषद के कार्यालय परिसर में बीते सात माह पहले करीब दस जुलाई को वार्ड नंबर-15 गांधीनगर प्रथम के पार्षद मनमोहन चौबे घंटाघर के पास स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बैठने के लिए चैंबर की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए थे। जब वह अपनी मांगों को लेकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान विपक्षी के साथ उनकी कहासुनी हो गई और दोनों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके हाथ में चोटें आई थीं। अब पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन और राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा से विवाद हो गया और पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करते हुए उनकी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को बताया कि उन पर भी हमला हो सकता है और पूर्व में पार्षद पर भी नगर पालिका में हमला हो चुका है। वहीं, नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब चल रहे हैं, जबकि यह सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा और निगरानी की दृष्टि से किसी भी कार्यालय में महत्वपूर्ण होते हैं और यह किसी भी घटना या विवाद की स्थिति में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी होते हैं। इसके बाद भी आठ माह से अधिक समय से यहां सीसीटीवी कैमरे खराब चल रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक सीसीटीवी सुधरवाए भी नहीं जा सके हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने बताया कि जब उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया था, उसी समय पालिका के अधिशासी अधिकारी से सीसीटीवी सुधरवाने को कहा था, इसके बाद भी अब तक सीसीटीवी नहीं सुधरवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed