फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dispute Following Consensual Relationship: Case Registered for Threatening Female Bank Employee

Lalitpur News: सहमति संबंध के बाद विवाद, महिला बैंककर्मी को धमकाने का मामला दर्ज

Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dispute Following Consensual Relationship: Case Registered for Threatening Female Bank Employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सात वर्ष तक सहमति संबंध में रहने के बाद विवाद होने पर महिला बैंककर्मी को गाली देने, मारपीट करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला बैंककर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब सात वर्ष से उदय मौर्या निवासी जेल चौराहा, झांसीपुरा के साथ सहमति संबंध में थी। करीब तीन माह पूर्व आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बीच चौराहे पर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 5 मई की रात करीब आठ बजे वह स्टेशन के पास एक दुकान पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। साथ ही मोबाइल में मौजूद उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed