{"_id":"5e63f6fb8ebc3eeb4d7aa640","slug":"dirty-water-storage-front-company-mane-gate-lalitpur-news-jhs161996124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग के मुख्य गेट पर जमा हो रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग के मुख्य गेट पर जमा हो रहा गंदा पानी
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के बीचोंबीच बने कंपनी बाग के मुख्य गेट पर ही हैंडपंप से बह रहा गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इससे पार्क में आने-जाने में असुविधा हो रही है। इसके बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
चंद्रशेखर उद्यान पार्क, जिसे कंपनी बाग के नाम से पहचाना जाता है। शहर के बीच में स्थित होने से लोगों का आना-जाना रहता है। तमाम ग्रामीण लोग भी पार्क में समय बिताते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कंपनी बाग की हरियाली से आकर्षित होकर वर- वधू को देखने के लिए मेहमानों को आमंत्रित करते हैं। इससे उनका होटल या शादीघर पर होना वाला खर्च बच जाता है। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सुबह- शाम टहलने भी पहुंचते हैं। इसके अलावा योग की कक्षाएं भी संचालित होती है।
इतना सब होने के बाद भी पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए कार्य नहीं किए जा रहे हैं। इसकी उपेक्षा के चलते पार्क के मुख्य गेट के समक्ष ही हैंडपंप का बह रहा गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे पार्क में आने-जाने में असुविधा हो रही है। वहीं, पार्क के फुटपाथ के कई पत्थर के पटिया भी उखड़े पड़े हैं। मूत्रालयों की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने का पार्क अब तक पूरी तरह से सौंदर्यीकृत नहीं हो सका है। इसमें करीब सात-आठ लॉन हैं, लेकिन कई लॉन की हालत देखते ही बनती है। कइयों की क्यारी फूलों के अभाव में सूनी पड़ी हैं।
- वासुदेव पटवा
कंपनी बाग का जिम्मा दो विभागों के पास है। नगर पालिका जहां इसमें निर्माण कार्य कराती है। वहीं, उद्यान विभाग इसका रखरखाव करता है। इसके बाद भी पार्क में कई कमियां बनी हुई हैं। पार्क के मुख्य गेट पर गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, जो शर्म की बात है।
- मो. आसिफ
कंपनी बाग के मुख्य गेट के पास पानी एकत्रित होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वह पार्क व उसके आसपास की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं।
- डा. संजय कुमार मिश्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद