{"_id":"66f7249d4b93fb221e09fb24","slug":"dirty-water-from-drains-falling-into-shahzad-river-lalitpur-news-c-131-ltp1001-121536-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहजाद नदी में गिर रहा नालियों का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहजाद नदी में गिर रहा नालियों का गंदा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 की प्रमुख समस्या शहजाद नदी में जमा गंदगी है। यहां से उठने वाली दुर्गंध से नदी के किनारे रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्हें गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। वहीं रामराजा मंदिर के सामने सड़क पर अवैध टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। इससे मोहल्लेवासियों को आने जाने में काफी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहजाद नदी में कई मोहल्लों का पानी गिरने के साथ ही नदी किनारे लगे कचरे के ढेर से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मच्छरों के कारण शाम होते ही न तो घरों के बाहर और न ही छतों पर कोई बैठ सकता है। वार्ड में सफाई कर्मचारी भी कम ही आते हैं। मोहल्ले के अंदर से बड़ी देवी माता मंदिर जाने वाले पुल की रेलिंग टूटी पड़ी है। पुल से राहगीरों के अलावा स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चे निकलते हैं। बच्चों के नदी में गिरने का खतरा बना रहता है।
इधर, रामराजा मंदिर के सामने सड़क के फुटपाथ पर टैक्सियां खड़ी होने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।