फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirty water filled the drains at the main gate of Shahzad Dam

Lalitpur News: शहजाद बांध के मुख्य गेट पर भरा नालियों को गंदा पानी

Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the drains at the main gate of Shahzad Dam
विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। जिला पंचायत द्वारा माताटीला तिराहे पर जल्दबाजी में बनाई गई दुकानों के कारण पुरानी नाली काे तोड़ दिया गया। जिसके चलते शहजांद बांध जिलेदारी कार्यालय के मुख्य गेट पर पिछले कई महीनों से नालियों का गंदा कीचड़ जमा हो रहा है। वहीं कार्यालय के जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
माताटीला तिराहे पर कुछ समय पहले जिला पंचायत द्वारा दुकानें बनाई गईं। इन दुकानों को इतनी जल्दबाजी में बनाया गया कि न तो बिजली के खंभों का ध्यान रखा गया और न ही नालियों से आने वाले घरों के गंदे पानी की निकासी का ध्यान रखा गया। जिसके चलते पिछले कई महीनों से जिलेदारी कार्यालय के मुख्य गेट पर नालियों का कीचड़ जमा हो रहा है। 00
विज्ञापन

फोटो - 29
जिलेदारी कार्यालय के समीप ही मेरी आरामशीन है। कीचड़ के भरने से उसकी बदबू के कारण वहां रुकना मुसीबत भरा हो रहा है। वहीं, दीवार में सीलन आ रही है। - मुकेश बबेले
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फोटो - 30
भाजपा कार्यालय के समीप एक सरकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर कीचड़ जमा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों मौन हैं। ऐसे विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। - राजेंद्र स्वदेशी

0000
इस गंदगी के बारे में किसी ने बताया नहीं है। फिर भी जानकारी करके उसे हटवाया जाएगा और जल निकासी के प्रबंध के लिए जिम्मेदार विभाग को अवगत कराया जाएगा। - अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed