फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirty water entering Govind Sagar Dam

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध में समा रहा गंदा पानी

Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dirty water entering Govind Sagar Dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में करीब एक लाख की आबादी की प्यास बुझाने वाले गोविंद सागर बांध में 12 से ज्यादा नालियों का दूषित पानी गिर रहा है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते बांध का पानी गंदा हो रहा है। ऐसे में लोगों को बीमारियों की चिंता सताने लगी है। जानकारी के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में पानी की स्वच्छता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए गोविंदसागर बांध से प्रतिदिन लगभग 34 एमएलडी पानी फिल्टर के लिए निकाला जाता है। जल शोधन संयंत्र में फिल्टर करने के बाद पानी पीने योग्य होता है। शहर को दो भागों में बांटकर लोअर व अपर जोन में इसकी आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा, नेहरूनगर पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। साथ ही ग्राम रोड़ा, रजवारा, गदयाना, पनारी समेत अन्य गांवों में भी पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

हालत यह है कि आजादपुरा तृतीय, चंडीमंदिर, नेहरू नगर, देवगढ़ रोड की नालियों का मुंह बांध की ओर खुला हुआ है। इससे नालियों का पानी व गंदगी बांध में जा रही है। इससे गोविंद सागर बांध का पानी दूषित हो रहा है। यही नहीं, बांध का पानी नदी में भी जा रहा है। इसके साथ ही नदी में गिर रही नालियों से शहजाद बांध का पानी भी दूषित हो रहा है। इसके बाद भी मामले में जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को सेहत की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed