फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirt spread in the hospital, patients and attendants worried

Lalitpur News: अस्पताल में पसरी गंदगी, मरीज-तीमारदार परेशान

Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the hospital, patients and attendants worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में जगह-जगह पसरी गंदगी से लोग परेशान हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार पर बनी नाली की जाली टूट जाने से आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।

जिला अस्पताल में करीब पंद्रह सौ मरीज और तीमारदार प्रतिदिन आते हैं। यहां पैथोलॉजी में रोजाना करीब 200 मरीज जांच कराने आते हैं। लेकिन, पैथॉलोजी के पीछे गेट के पास गंदगी पसरी है। चोक होने से नालियों में जमा दूषित पानी से दुर्गंध आती है। वहीं, प्राइवेट वार्डों के शौचालयों में कचरा व गंदगी का अंबार है, इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को भी बीमारियां होने का खतरा बना है।
विज्ञापन


---------वर्जन -
अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी और कचरा होने की जानकारी मिली है, साफ-सफाई कराकर ठीक कराया जाएगा।-डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed