फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   diploma enginrees

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 19 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
diploma enginrees
ललितपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सिंचाई विभाग में धरना दिया और कार्यबहिष्कार किया। साथ ही कहा कि 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा और 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर्स ने सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद, जल निगम, लघु सिंचाई आदि विभागों में जाकर सभी जूनियर इंजीनियर्स की माप पुस्तिकाएं जमा कराई तथा सभी कार्यालयों पर गेट मीटिंग की। इस दौरान कार्यालय अधिकारियों से मिलकर लिखित व मौखिक रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए अवगत कराया कि इस बीच जो भी कार्य एवं भुगतान किए जाएंगें, उसका उत्तर दायित्व जूनियर इंजीनियर्स का नहीं होगा। इस दौरान इंजी. संतोष कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, विपिन कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय पांडेय, राजेश गुप्ता, नवीन, पंकज आर्य, राजकुमार, हरीहर सिंह यादव, एसके जैन, हाकिम सिंह, नागेश मोहन, निधी पांडेय, सुरेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed