{"_id":"57aa2a534f1c1b3a1cee4a39","slug":"dios-met-in-college-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस को कॉलेज में नहीं मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस को कॉलेज में नहीं मिले शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शिक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन की गुणवत्ता जांचने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाविद्यालय निरीक्षक को कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी। बालिकाओं के बैठने और बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर प्रधानाचार्य को सुधार के निर्देश दिए।
डीआईओएस चंद्रचूड़ दुबे ने कालेज की शैक्षिक गुणवत्ता व बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति जांची। लेकिन उन्हें सब ठीक नहीं मिला। कई शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले। उपस्थिति पंजिका में पाया कि वरिष्ठ सहायक व दो कर्मी एवं पीटीए की कर्मी छोटी लक्ष्मी व आशीष कुमार पंथ भी अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका पूनम मलिक ने बताया कि कक्षा नौ में कुल 08 सेक्शन व 1136 छात्राए हैं। कक्षा 10 में कुल 08 सेक्शन व 1129 छात्राएं हैं।
इसी प्रकार कक्षा 11 में 1033 छात्राएं एवं कक्षा 12 में कुल 1080 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में कुल 4378 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। इसके उपरांत उन्होंने कला एवं विज्ञान वर्ग सहित विभिन्न कक्षों में दिये जा रहे शिक्षण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकांश कक्षों में छात्राएं दरी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते मिली। इस पर प्रधानाचार्या का कहना था कि कक्षाओं में फर्नीचर लगा देने से सभी छात्राओं को एक साथ बैठाकर पढ़ाना संभव नहीं है। निरीक्षण में कई कक्षों में पंखे तथा विद्युत वायरिंग खराब मिली। इस पर उन्होंने पंखा मद में उपलब्ध धनराशि से खराब पंखों की मरम्मत कराने को कहा। विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
बड़ोरा स्कूल में लटकता मिला ताला
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा ने अनेक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ोरा में ताला लटकता मिला। वहीं, कई शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी ह्दय शंकर लाल श्रीवास्तव ने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा का निरीक्षण किया। इस मौके पर113 नामांकन के सापेक्ष 45 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, सहायक अध्यापक वैशाली जैन व शिक्षा मित्र रेखा कुशवाहा अनुपस्थित पाई गईं। उन्होंने कैलेंडर के अनुसार सत्र परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बडोरा सुबह 8 बजकर 35 मिनट बजे बंद मिला। अध्यापिका सपना खरे, गीता साहू एवं पायल जैन अनुपस्थित मिलीं। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा में 61 नामांकन के सापेक्ष कुल 39 छात्र उपस्थित मिले। पंचमपुर में शिक्षक सत्येन्द्र जैन एवं सपना जैन आकस्मिक अवकाश पर पाए गए।
धरमपुरा में भी शिक्षिका अभिलाषा कौशिक 05 अगस्त से आकस्मिक अवकाश पर हैं। इस पर बीईओ ने अध्यापिका को चेतावनी दी। गांव के हिम्मत सिंह राजपुत ने बताया कि 14 जुलाई को विद्यालय बंद था, जिसकी पुष्टि विद्यालय में उपस्थित छात्र/छात्राओं ने की। इस पर शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया। बाल संरक्षण गृह दैलवारा समेत कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।