फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dilapidated Girar roads, people upset

Lalitpur News: जर्जर हुईं गिरार की सड़कें, लोग परेशान

Tue, 20 Jun 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
dilapidated Girar roads, people upset
बारिश के दौरान आवागमन हो जाता है बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा। गांव-गांव तक सड़क संपर्क मार्ग निर्माण किए जाने के सरकारी दावे तहसील क्षेत्र में हवा हवाई साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांव ऐसे हैं कि वहां तक जाने वाली सड़कें गड्ढों में गुम हो गई हैं।
मड़ावरा से गिरार जाने वाला करीब 17 किमी लंबा रास्ता वर्षों से खराब पड़ा है जिसके नवनिर्माण होने के नाम पर मरम्मत के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया साथ ही अभी तक सड़क निर्माण का काम भी प्रारंभ नहीं हो सका। वहीं हंसरी-हंसरा होकर गिरार तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क भी बम्होरीखुर्द के आसपास काफी जीर्णशीर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

इस रास्ते से हंसरा, बह्मोरीखुर्द, टोरी, सेमरखेरा, नारायणपुरा, बड़वार, मानपुरा, गर्रौली जैसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को गड्ढों में गुम हुई सड़क पर सफर करना काफी मुश्किलों भरा रहता है। बारिश में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हंसरा से बम्होरीखुर्द तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से मुख्य सड़क तक नदी पर पुल और पक्की सड़क नहीं है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के मौसम में काफी दिक्कत होती है।
-ओमप्रकाश पटैरिया, निवासी गांव बड़वार

पक्की सड़क के अभाव में कोई सवारी वाहन उनके गांव तक नहीं आते, ऐसे में महिलाओं और बुजुर्गों को हंसरा तक पैदल जाना पड़ता है जो बारिश में काफी कष्टकारी होता है। - शिवलाल, निवाबी बह्मोरीखुर्द

जिला पंचायत में बजट की कोई कमी नहीं है, आगामी बैठक में सड़क के डामरीकरण कराने का प्रस्ताव स्वीकृत कराकर सड़क बनवाई जाएगी।
- वीरसिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य सौंरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed