फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Digital X-ray machine that has been broken for two years will be operational soon

Lalitpur News: दो वर्ष से खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन जल्द होगी चालू

Mon, 10 Jun 2024 04:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine that has been broken for two years will be operational soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही डिजिटल एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी। दो वर्ष से खराब पड़ी मशीन अब एक सप्ताह में क्रियाशील हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में दो वर्ष से डिजिटल एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। अब तक सामान्य एक्सरे पुरानी मशीनों से किए जा रहे थे, इनमें कई माइनर फ्रैक्चर चिकित्सकों को नजर नहीं आते थे। जांच में स्थिति स्पष्ट न होने पर मरीजों की संख्या भी आधी हो गई थी। डिजिटल एक्सरे जांच के लिए प्रतिदिन औसतन 120 मरीज आते थे।
पुरानी मशीनों से जांच होने के चलते इनकी संख्या घटकर आधी हो गई थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन दिनों 55-60 मरीज ही जांच कराने आ रहे थे। शेष 50-60 मरीज बाहर निजी सेंटरों पर जांच करा रहे थे। बाहर जांच कराने पर प्रति मरीज 400 रुपये खर्च करने होते हैं। इस तरह 60 मरीजों की जांच में 24 हजार रुपये प्रतिदिन खर्च हो रहे हैं। कई मरीज तो पैसों के अभाव में बिना जांच के ही वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन

लेकिन, अब राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी से पत्राचार किया है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में मरम्मत पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद डिजिटल एक्सरे जांच शुरू होगी। इससे बाहर निजी सेंटरों पर जांच कराने जा रहे मरीजों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत कराकर इसी सप्ताह मशीन को चालू कराया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed