फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DIG review meeting of the elections

डीआईजी ने चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

Sat, 24 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
DIG review meeting of the elections
election news lalitpur - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग में सरगर्मी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को झांसी से आए पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात डीआईजी शरद सचान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता  के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में चुनाव आयोग की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे के भीतर ही बाल पेंटिंग व होर्डिंगों को हटाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों में चुनाव निष्पक्ष होने का भरोसा दिलाकर वोटरों को भयभीत करने वाले अराजकतत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव में तैनात रहने वाली अर्ध सैनिक बलों की ठहरने व खाने पीने की व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीआईजी शरद सचान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थापित चुनाव कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चुनाव कार्यालय में खामियां नजर आने पर पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार को जल्द से जल्द सुधार लाने के निर्देश देते हुए चुनाव कार्यालय की प्रतिदिन मोनिटंरिग करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने चुनाव को  निष्पक्ष तरीके से कराने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को किसी दिशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी हिंमाशु गौरव, नाराहट क्षेत्राधिकारी कल्यान सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट कुंवर बहादुर, महरौनी क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह, एसपी पीआरओ विनोद कुमार, एसपी रीडर सत्यदेव सचान, चुनाव कार्यालय प्रभारी विजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed