फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Difficult to reach the market from the shops situated on the footpath

Lalitpur News: फुटपाथ पर लगीं दुकानों से बाजार में पहुंचना मुश्किल

Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Difficult to reach the market from the shops situated on the footpath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फुटपाथ पर लग रहीं दुकानों से अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हालत यह है कि दुकानदार गलियों के आगे तक दुकानें लगा रहे हैं। इससे दो पहिया वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। इसका खामियाजा बाजार आ रहे लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर पालिका की उदासीनता के चलते प्रमुख मार्ग के फुटपाथ पर अतिक्रमण राहगीरों के लिए समस्या बना हुआ है। सड़क का दायरा तक सीमित हो गया है। यही नहीं अब मुख्यमार्ग से लगी गलियाें के द्वार तक अतिक्रमण से अछूते नहीं हैं। इससे गलियों में रहने वाले लोगों को तो परेशानी हो रही है। इसके अलावा ग्राहकों को भी दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन

यह हाल घंटाघर के पास स्थित महावीर प्याऊ के पीछे साड़ी लाइन व चूड़ी लाइन में है। यहां फुटपाथ पर लगी दुकानों से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आने जाने तक में दिक्कत हो रही है। यहां नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है, लेकिन इसके बाद दुकानदार दुकानें सजा रहे हैं। कई बार लोगों को आने-जाने में दिक्कत होने पर अन्य मार्ग से घूमकर जाने को मजबूर हैं। अतिक्रमण के चलते दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुख्य मार्ग से लगी गलियों को साफ रखा जाएगा। दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाई जाएगी।
- सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
---
इन स्थानों पर है अतिक्रमण
- पानी की टंकी से अजीतापुरा मार्ग
- सदर कांटा से चौबे मार्केट
- डाकखाना के सामने
- घंटाघर से महावीरपुरा
- कटरा बाजार
- साड़ी बाजार
- चूड़ी बाजार
- लोहा-पीतल बाजार,
- काली लाइन बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed