फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   diet become vollyball champion

वॉलीबाल में डायट की टीम विजेता रही

Thu, 12 Dec 2019 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
diet become vollyball champion
डायट खेल मैदान में द्वितीय डीएलएड कीड़ा प्रतियोगिता का मशाल प्रज्वलित कर शुभारंभ करती गत वर्ष क? - फोटो : LALITPUR
वॉलीबाल में डायट की टीम विजेता रही
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड क्रीड़ा प्रतियोगिता हो गई। पुरुष वर्ग की वॉलीबाल में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की टीम विजेता और छत्रपति शिवाजी एमएसडी कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गत वर्ष की चैंपियन आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रशिक्षु किरण यादव ने मशाल जलाकर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर और डायट प्राचार्य महाराज स्वामी ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान करते हुए शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में डायट व इससे संबंधित निजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा निदेशक मंशाराम रहे।
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायट प्राचार्य ने बताया कि डेट आने पर चयनित प्रतिभागी मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता कीर्ति शुक्ला, उमा चौबे, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ विवेक तिवारी, भजनलाल, अमृत सिंह, सुर्दशन डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ केके सिंह, इंद्रपाल सिंह, एमएसडी कॉलेज प्राचार्य डॉ राजवीर सिंह, आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रवक्ता संजय किशोर शर्मा, संतोष वर्मा, डॉ रोहित जैन, राजेश वर्मा, अनुराग नरवरिया, मनीषा साहू, आशिफा इकबाल, प्रीति लक्षकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजयी प्रतिभागी
बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय की आरती प्रथम व डायट की मनीषा गौतम द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग मेें सुदर्शन डिग्री कॉलेज के आशीष प्रथम व छत्रपति शिवाजी कॉलेज के रामप्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में सुदर्शन डिग्री कॉलेज के वासू प्रथम व डायट के अभय पस्तोर द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में डायट के कन्हैयालाल प्रथम व पहलवान गुरुदीन कॉलेज के अति पाठक द्वितीय, डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में आदिनाथ कॉलेज की किरण प्रथम व सरदार पटेल कॉलेज की नेहा आर्या द्वितीय, गोला फेंक पुरुष वर्ग में डाश्ट के आनंद प्रथम व पहलवान गुरुदीन कॉलेज के मेवालाल द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में केपीएस ककरुआ की मनीषा जैन प्रथम व एमएसडी सरदार पटेल कॉलेज की नेहा आर्या द्वितीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आराधना प्रथम व आदिनाथ कॉलेज की किरन द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में डाईट के अनिल यादव प्रथम व ठाकुर रघुवीर सिंह कॉलेज के कृष्ण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में ठा.रघुवीर सिंह एजुकेशनल कॉलेज की इंद्रा प्रथम व स्व. रवींद्रानंद बड़ौनिया महाविद्यालय की राजकुमारी द्वितीय, पुरुष वर्ग की 500 मीटर दौड़ में ठा. रघुवीर सिंह महाविद्यालय के कृष्णकुमार प्रथम व इसी महाविद्यालय के रामकिंकर द्वितीय, पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदिनाथ कॉलेज के प्रमोद पंथ प्रथम व केपीएस डिग्री कॉलेज प्रसन्नजीत दत्त द्वितीय, महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पहलवान गुरुदीन कॉलेज की अंजली साहू प्रथम व इसी कॉलेज की सुषमा ने द्वितीय, पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डाश्ट के अनिल यादव प्रथम व पहलवान गुरुदीन कॉलेज के मूलचंद्र द्वितीय, महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पहलवान गुरुदीन कॉलेज की आराधना प्रथम व ठाकुर रघुवीर सिंह एजुकेशनल कॉलेज सिलावन की सपना द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ के हरिश्चंद्र प्रथम व डायट के अनिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्रात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed