फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diesel pump will be installed in roadways depot soon, forest department has given NOC

Lalitpur News: रोडवेज डिपो में जल्द लगेगा डीजल पंप, वन विभाग ने दी एनओसी

Thu, 13 Mar 2025 11:37 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Diesel pump will be installed in roadways depot soon, forest department has given NOC
इलेक्टि्रक बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए 120 केवी कनेक्शन की भी चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के समीप नवनिर्मित रोडवेज डिपो में डीजल पंप स्थापित की राह आसान हो गई है। वन विभाग ने बीते दिन निरीक्षण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
जिले में झांसी-ललितपुर रूट पर जल्द ही इलेक्टि्रक बसों का संचालन शुरू होगा। विभाग ने बसों के साथ ही रोडवेज डिपो का संचालन भी शुरू करने की तैयारियां तेज कर दीं हैं। इलेइलेक्टि्रक बसों की चार्जिंग के लिए डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए 120 केवी के कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

अब डीजल पंप भी जल्द ही डिपो में स्थापित होगा। डीजल पंप लगाने के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है, जो बीते दिन वन विभाग की टीम ने डिपो का निरीक्षण किया था। इसमें मानकों की जांच की गई। जांच में मानक पूर्ण होने पर वन विभाग ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को एनओसी जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। जल्द ही पंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में डीजल पंप स्थापित करने के लिए एनओसी मिल गई है। जल्द ही डीजल पंप लगाया जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed