फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dieria spread in jamalpur

जमालपुर में डायरिया का कहर

Tue, 02 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
dieria spread in jamalpur
jamalpur, lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड तालबेहट के ग्राम जमालपुर में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने से जनता परेशान है। गांव के छह से अधिक लोगों को उपचार के लिए सोमवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम मरीजों का हाल जानने गांव में नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इस समय बारिश के बाद गांवों में फैली गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गेवरा गुंदेरा, म्याव, बधौरा के बाद अब जमालपुर में संक्रामक बीमारी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को गांव के मुलू पुत्र ग्यासी, मक्खन पुत्र लंपू, जयपाल पुत्र रमेश सहरिया, हरीराम पुत्र जवाहर, इमरत पुत्र लंपू आदि को सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। यहां मक्खन पुत्र लंपू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएचसी में उपचार करा रहे हज्जू ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। उसकी पत्नी भुवन, पुत्र छोटेलाल, राजेश और सुरेश सहित पूरा परिवार बीमार है। इसके अलावा हरबू पत्नी दौलत, कमलिया पत्नी बसंते, ग्यासी पुत्र पुन्ने, पार्वती पत्नी सुजान आदि बीमार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों ने बताया कि गांव में तीन दिन में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े हैं। इसकी सूचना उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दी परंतु सोमवार को शाम तक कोई टीम गांव नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मरीज बांसी और तेरई फाटक पर बैठे झोलाछाप चिकित्सकों से अपना उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed