फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   died in bike accident

मोड़ पर मोटरसाइकिल गिरने से युवक की मौत

Mon, 05 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
died in bike accident
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम पिपरट में जामनी नदी पर रिश्तेदारों के संग घूमकर लौट रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के बीना तहसील अंतर्गत थाना भानगढ़ के ग्राम रमपुरा निवासी माखन (25) पुत्र शिवचरन अपने भतीजे राहुल पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ रंगपंचमी के दिन शुक्रवार को रिश्तेदारी में थाना नाराहट के ग्राम पिपरट में मोटरसाइकिल से गया था। शनिवार को सुबह वह दोनों जामनी नदी में नहाने गए थे। उसके साथ उसका पिपरट निवासी रिश्तेदार जितेंद्र भी साथ में था। जामनी नदी से लौटने के दौरान उसकी बाइक अचानक से पिपरट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई, जिसे माखन को गंभीर चोटें आईं, जबकि जितेंद्र और राहुल को मामूली चोटें आईं। दोनों युवक माखन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ललितपुर जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिवचरन ने बताया कि मृतक दो भाई, पांच बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed