{"_id":"60cba5be8ebc3e29ea0e01f9","slug":"dictict-jail-corona-vccination-lalitpur-news-jhs197356197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में 249 बंदियों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में 249 बंदियों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार में बंदियों की सेहत चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिला कारागार प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के साथ ही योगा क्लासेज भी शुरू की गई है। अभी तक कारागार में 150 बंदियों को कोविड का टीका लग चुका है। जबकि अब 18 से 44 वर्ष आयु के बंदियों के लिए भी वैक्सीन लगाना शुुरू कर दिया गया है।
जिला कारागार में विभिन्न मामलों में निरुद्घ चल रहे बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव लिए जिला कारागार प्रशासन द्वारा शासन के आदेश के अनुसार कोरोना वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। अभी तक जिला कारागार में 45 वर्ष से अधिक आयु के 150 बंदियों को कोरोना वैक्सीन लगवाई गई है। जबकि बुधवार से 18 से 44 आयु वर्ग के बंदियों के लिए भी अलग से शिविर लगाया जा रहा है, जिसके तहत दो दिनों में इस आयु वर्ग के 99 बंदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, बंदियों की सेहत चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योगदा सत्संग सोसायटी के माध्यम से योग गुरू डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव एवं रक्षपाल द्वारा एक सप्ताह का विशेष योगा शिविर का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत कारागार में बंदियों को सुबह से योग कराया जा रहा है। सभी बंदी सुबह से उठकर योग करने में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
जिला कारागार में बंदियों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है। इसके लिए शिविर लगाया गया है। साथ ही उनके शरीर को चुस्त रखने के लिए योग भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- सुरेश कुमार, प्रभारी कारापाल, जिला कारागार, ललितपुर।