फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devi workship corona threat

अष्टमी पर हुई देवी मंदिरों में हुई पूजा, सीमित लोग ही पहुंचे मंदिर

Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
devi workship corona threat
सुम्मेरा तालाब स्थित छोटी माता मंदिर में अष्टमी के पूजन करती महिला श्रद्घालु - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के दिन मंगलवार को मंदिरों में अष्टमी पूजन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। देवी मंदिरों में पूजन- अर्चन हुआ। बुधवार को देवी मंदिरों व घरों में नवमीं का पूजन किया जाएगा। श्रीराम का प्रकटोत्सव भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

अष्टमी को छोटी माता पीठ सुम्मेरा तालाब, चंडी मंदिर, काली बऊआ माता मंदिर में देवी पूजन किया गया। जल अर्पण करते हुए श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन किया व प्रसाद चढ़ाया। माता को चुनरी चढ़ाई। अधिकांश मंदिरों में कोरोना प्रकोप के चलते काफी कम संख्या में ही श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे। अधिकांश लोगों ने घरों में ही देवी की आराधना कर पूजन किया। सुम्मेरा तालाब स्थित देवी मंदिर में मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंस व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजन कराया गया। लोगों से नवमीं का पूजन भी घर पर रहकर ही करने की अपील की गई। आज बुधवार को नवमीं के पूजन के बाद नवरात्र का समापन होगा। भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed