फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devgarh overbridge pilar started

ओवरब्रिज निर्माण में बाधाएं दूर, अब मकानों, होटलों के सामने पिलर का निर्माण शुरू

Wed, 17 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
devgarh overbridge pilar started
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में मकानों और होटलों की लगभग सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और यहां निर्माण कार्य ने भी गति पकड़ ली है। सेतु निगम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन तिराहा की ओर मकानों व दुकानों के सामने सड़क पर गड्ढे खोदकर नौ पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक नेहरूनगर की ओर नौ पिलर का निर्माण कार्य कर उस पर स्लैब का काम किया जा रहा है। जबकि देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा की ओर शुरूआत में सेतु निगम द्वारा सात पिलर का निर्माण 12-12 मीटर की दूरी पर ही किया जा रहा है। इसके बाद और आगे के निर्माण में मकानों व होटल स्वामियों की समस्याओं का निस्तारण भी कर लिया गया है और अब मकानों व दुकानों के सामने सड़क पर गड्ढे खोदकर पिलर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अभी दो पिलर का निर्माण किया जा रहा है, जबकि बाकी पिलर के लिए गढ्ढे खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अभी तक यहां ओवरब्रिज के लिए रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर अभी तक कुल दस पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि नेहरूनगर की ओर नौ पिलर पर स्लैब का काम भी चल रहा है। जिनमें आठ पिलर पर स्लैब का काम लगभग पूरा भी हो चुका है। अब स्टेशन तिराहा की ओर भी पिलर और फिर उसके ऊपर गाटर का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद स्लैब का काम शुरू किया जाएगा। वहीं सेतु निगम के पत्राचार पर बिजली विभाग द्वारा भी विद्युत लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है, ताकि ओवरब्रिज के निर्माण में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार यदि इसी प्रकार काम होता रहा, तो इस वर्ष के अंत तक सेेतु निगम द्वारा उसके हिस्से का निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed