{"_id":"617b009b29dcb0667f5864b7","slug":"despite-the-ban-of-the-administration-dabang-plowed-the-government-route-taldehate-news-jhs207699196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की रोक के बावजूद दबंग ने जोत दिया सरकारी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की रोक के बावजूद दबंग ने जोत दिया सरकारी मार्ग
विज्ञापन
तालबेहट। प्रशासन की रोक के बावजूद दबंग सरकारी एवं बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिदरा और थाना पूराकलां के ग्राम विरधा में जहां प्रशासन द्वारा पूर्व सड़क से हटवाए गए कब्जे पर दबंग ने ट्रैक्टर चला कर उसकी जुताई दी। वहीं विरधा में नोटिस के बावजूद दबंग ने अपना कब्जा नहीं हटाया।
ग्राम तिदरा मजरा टपरन से एक संपर्क मार्ग टकटकी पूराकलां पक्के मार्ग से सेरवासकलां को जोड़ने के लिए बना है। इसका निर्माण लगभग 30 वर्ष पहले आरईएस द्वारा कराया गया था। इसी मार्ग से लगी आराजी क्रमांक 623 में कुछ जमीन सगुन के नाम से, कुछ ग्राम सभा के बंजर खाते में और कुछ ग्राम सिंचाई विभाग के नाम है। बंजर जमीन से सड़क निकली है लेकिन एक दबंग जमीन को अपनी बता कर उस पर कब्जा करने पर आमादा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को समाधान दिवस में की गई थी। जिस पर दबंग का कब्जा हटवा दिया गया था और उसे कब्जा न करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए थे। आरोप है कि दबंग ने अफसरों का फरमान नजरअंदाज कर सड़क की ट्रैक्टर से जुताई कर दी। इस संबंध में गांव के पूर्व प्रधान नाथूराम ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने एवं सड़क से कब्जा हटवाने की मांग की है।
पूराविरधा क्षेत्र में नहर किनारे की सिंचाई विभाग की भूमि पर एक दबंग द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया गया। इसे हटवाने एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शहजाद बांध प्रखंड के कर्मचारी देवेंद्र सिंह ने थाना पूराकलां में एक शिकायती पत्र दिया। कब्जेधारी को कई बार कब्जा हटाने को लिए नोटिस दिया गया लेकिन वह कब्जा नहीं हटा रहा है जिसके चलते अन्य कास्तकार भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। उसने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाने की मांग की है।