{"_id":"662ec95c2c41c994e10bc214","slug":"dengue-knocks-confirmed-in-five-patients-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-305932-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डेंगू ने दी दस्तक, पांच मरीजों में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डेंगू ने दी दस्तक, पांच मरीजों में पुष्टि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डेंगू के दस्तक देते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। मेडिकल कॉलेज, झांसी में अलग-अलग तिथियों में हुई जांच की रिपोर्ट शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार को विभागीय अधिकारियों ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता व जलभराव रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के साथ ही साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मिले डेंगू के मरीजों ने अभियान की पोल खोल दी है। शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल काॅलेज से भेजी गई रिपोर्ट में पांच व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें ब्लॉक बिरधा अंतर्गत गांव की एक 55 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय बालक में डेंगू की पुष्टि हुई। तालाबपुरा निवासी एक 12 वर्षीय बालक भी डेंगू से ग्रसित मिला है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तालाबपुरा निवासी बालक पहले ही बीमार था, फेंफड़ों में पानी आ गया था, वह झांसी उपचार के लिए गया था। अब हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, तालबेहट निवासी 28 वर्षीय महिला व महरौनी निवासी 24 वर्षीय एक महिला गर्भवती थी, जो सिजेरियन प्रसव के लिए झांसी गई थी। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। अब स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग ने घरों के आस-पास और नालियों में लार्वीसाइड का छिड़काव कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
-- -
इन तिथियों में हुई थी मरीजाें में पुष्टि
चार अप्रैल - 01
15 अप्रैल - 02
21 अप्रैल - 02
-- -
इस तरह करें बचाव - घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें
-घर के आसपास पानी जमा न होने न दें।
- जमा व रुके पानी में केरोसिन का छिड़काव करें।
-खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-मच्छर को भगाने वाली अगरबत्ती का प्रयोग करें।
-- --
गलियों व खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी
पाली। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों की गलियों व खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। हैंडपंप के पास भी गंदगी का अंबार लगा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता। चेयरमैन मनीष तिवारी ने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -
सौजना। मोहल्ला ठकरास में लगे हैंडपंप के पास गंदगी का अंबार है। यहां गंदा पानी भरने से मच्छरों की भरमार हो गई है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान भी यहां दवा का छिड़काव नहीं किया गया, जिससे लोग परेशान हैं।
0000
डेंगू के मरीज की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। मलेरिया टीम के साथ लार्वासाइड स्प्रे का छिड़काव कराया गया।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ