{"_id":"5d7d35e38ebc3e939e46f8ba","slug":"dengu-paisent-in-fourteen-people-lalitpur-news-jhs1480728147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई चार, 14 पाए गए संभावित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई चार, 14 पाए गए संभावित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। अब तक 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव निकला है। इसकी पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट को सैंपल झांसी भेजा गया है। डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत है। बारिश के दिनों में जगह-जगह गंदा पानी भरा है। इससे मच्छर बढ़ गए हैं।
जिले में डेेंगू अपने पैैर पसार रहा है। अब तक डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीज स्वस्थ हैं, लेकिन शनिवार तक जिला अस्पताल में डेंगू के दस आशंकित मरीज पाए गए हैं। इनकी जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की करने पर डेंगू पॉजिटिव आया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए झांसी भेजा गया है। जबकि डेंगू के चार मरीजों को जिला अस्पताल में अलग वार्ड में रखा गया है। कुछ मरीज इलाज के लिए झांसी रेफर किए गए हैं। इनका ब्लड सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए झांसी भेजा गया है।
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की सामान्य उपचार की सुविधा है लेकिन, मरीज ही हालत गंभीर व प्लेट कम होने पर रेफर किया जाता है।
डॉ. एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
डेंगू मरीज की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई लगातार की जा रही है। डेंगू का लार्वा मारने के लिए स्प्रे का छिड़काव कराया गया। गांव में साफ-सफाई कराई गई। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
- केएस सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी