फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dengu aedes larva found

डेंगू संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान में मिले 45 एडीज लार्वा

Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
dengu aedes larva found
dengu images - फोटो : dengu images
ललितपुर। जिले में डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो वार्ड व चार ब्लॉकों में कूलरों व परिसर में रखे कंटेनरों की जांच में 45 एडीज लार्वा पाए गए। जिन्हें मौके पर ही लार्वारोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में मुख्यालय स्थित कार्यालयों व शहर के मोहल्लों और ब्लॉक स्तर पर डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने शहर के कार्यालय, मोहल्ला व ब्लॉक स्तर पर जांच गई। जिसमें शहर के मोहल्ला रैदासपुरा में दो, रावतयाना में दो, ब्लॉक बिरधा में एक, महरौनी में चार, बार में एक और जखौरा में 35 एडीज लार्वा पाए गए। इस पर स्वास्थ विभाग की टीम ने लार्वारोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया। कूलरों को खाली कराकर साफ कर सुखाने की सलाह दी। टीम ने संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया। तालबेहट, मड़ावरा और बीएसएनएल कार्यालय, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग में लार्वा नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालयों में रखे कूलरों की नियमित सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed