{"_id":"673e3462a724273039067fe4","slug":"demonstration-at-sub-centre-regarding-cuts-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-124424-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कटौती को लेकर उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कटौती को लेकर उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। उपकेंद्र पर बुधवार सुबह खितवांस फीडर के उपभोक्ताओं ने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। बताया कि उनके फीडर पर घंटों बिजली गुल रहती है, इससे किसानों को बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। सिंचाई में परेशानी हो रही है। बिरधा बिजली उपकेंद्र पर स्थापित खितवांस फीडर पर मंगलवार को पांच ट्रांसफार्मर बदले जा रहे थे, जिसके चलते बिजली दिनभर बंद रही, इससे क्षेत्रवासियों को समस्या का सामना करना पड़ा। किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा। खितवांस फीडर के उपभोक्ताओं ने बुधवार सुबह बिरधा स्थित सब स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया बिजली मुहैया कराने की मांग की।
अवर अभियंता केके वर्मा ने बताया कि खितवांस फीडर पर पांच ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे, जिनके बदलने का काम चल रहा था। इसी वजह से इस फीडर की बिजली बंद रही थी। अब इतने अधिक समय तक बिजली बंद नहीं रहेगी।व