फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand to stop irregularities in municipality

Lalitpur News: नगर पालिका में अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग

Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop irregularities in municipality
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 15 गांधीनगर के सभासद मनमोहन चौबे ने नगर पालिका में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों छह मार्च को हुई बोर्ड बैठक की सूचना पांच मार्च को रात्रि साढ़े नौ बजे दी गई, जबकि 72 घंटे पहले दी जाना चाहिए थी। बैठक में दस लाख रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत कराए गए, जबकि विभागीय अधिकारी से जानकारी की तो बताया कि दस लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा भेदभाव पूर्ण निर्माण कराए जा रहे हैं। अन्य वार्ड में जहां 12 से 16 लाख के कार्य कराए गए हैं, वहीं वार्ड 15 में केवल चार लाख के कार्य ही कराए गए हैं। आरोप है कि इन कार्यों के कराए जाने की सूचना समाचार पत्रों में भी प्रकाशित नहीं कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed