फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand to appoint docter over vacancies

जिला चिकित्सालय में रिक्त् पदों पर नहीं हो सकी चिकित्सकों की तैनाती

Mon, 02 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
demand to appoint docter over vacancies
कंपनी बाग में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंतित बुविसे के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ललितपुर सेवा ग्रुप के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को देकर जिला चिकित्सालय में रिक्त पदों पर चिकित्सकों को नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर सानू बाबा अवगत कराया है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इस कारण गंभीर बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, कोरोना बीमारी के चलते तीन सरकारी चिकित्सकों की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और हाल में ही चार चिकित्सकों का स्थानांतरण हो गया है, उनकी जगह नए चिकित्सकों की तैनाती भी नहीं हो सकी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को चिकित्सा के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि दूसरे शहर जाने में समय व धन की बर्बादी होती है। वर्तमान में स्थानीय लोग हृदय रोग, न्यूरो चिकित्सा, शल्य चिकित्सा सहित एमआरआई मशीन की सुविधा की कमी महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन पर ग्रुप के आशीष रिछारिया, पवन साहू, अंकित सराफ, अतिशय जैन, अनूप ताम्रकार, महेश अनौरा, राजीव समैया, विनय समैया, श्रीकांत करौलिया, निर्भय नारायण, शुभम देवलिया, अभिषेक नामदेव, सोनू सोनी, वरुण समैया, गुलाम जिलानी, हिमांशु साहू, नीतेश ताम्रकार, सुनील, अभिषेक जैन के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थोपेडिक सर्जन नियुक्त किया जाए
ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना के आयोजित धरना में ट्रामा सेंटर में आर्थोपेडिक सर्जन की नियुक्ति नहीं किए जाने पर चिंता जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता है। विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है, जिसके चलते तमाम लोगों को उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख करना पड़ता है। करीब चौदह लाख की आबादी पर एक भी कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं है। इसी तरह ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग होने के बावजूद आर्थोपेडिक सर्जन की कमी बनी हुई है। अस्पताल में इनकी नियुक्ति की जाए ताकि लोग अपना इलाज करा सकें। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य शिवप्रसाद श्रोतिय, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, अमरसिंह बुंदेला, मुन्ना महाराज त्यागी, भगवत वर्मा, प्रदीप पंडित, विनोद साहू, परवेज पठान, देशप्रेमशंकर गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, नंदू सोनी, बृजेंद्र पारासर, प्रदीप साहू, टिंकू सोनी, कामता भट्ट, अमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed