फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand for cow house

मांग पर अड़े गौ भक्त, धरना जारी

Wed, 29 Mar 2017 12:40 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 29 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
demand for cow house
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : amar ujala
शासन ने छह माह पूर्व कांजी हाउस का निर्माण के लिए नगर पालिका को बजट उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कांजी हाउस का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर गौ सेवा मंडल समिति के कार्यकर्ता सोमवार से नगर पालिका कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर गौ भक्त लगातार अपनी मांग व धरना पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन



मंगलवार से हिंदू युवा वाहिनी ने भी गौ सेवा मंडल का समर्थन करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं। नपा अध्यक्ष ने कहा कि कांजी हाउस के निर्माण के लिए सुरईघाट मुक्तिधाम की जमीन की मंजूरी हो गई है, लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले कुछ विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। जबकि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले कांजी हाउस का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। वहीं गौ सेवा मंडल अध्यक्ष सुनील पटैरिया ने बताया कि संगठन द्वारा अब क्रमिक धरना प्रदर्शन की जगह अनिश्चित कालीन और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान करीम राईन, सुनील जैन, योगेश द्विवेदी, दुर्गेश, रामकुमार पुरोहित, कपिल मिश्रा, अखिलेश, जिमेंद्र परमार, भूपेंद्र तिवारी,  प्रशांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed