{"_id":"687d4382845f60072a0983e3","slug":"delhis-lieutenant-governor-will-come-to-talbehat-today-officials-inspected-the-preparations-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-139391-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेहट में आज आएंगे दिल्ली के उपराज्यपाल, अधिकारियों ने देखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेहट में आज आएंगे दिल्ली के उपराज्यपाल, अधिकारियों ने देखी तैयारियां
विज्ञापन
- इसी कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा की थी ग्रहण
मेधावी विद्यार्थियों व कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षकों को करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सोमवार को नगर के मर्दन सिंह इंटर कॉलेज आ रहे हैं। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में वह मेधावी छात्रों के अलावा विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गौरतलब हो कि उपराज्यपाल वीरेंद्र कुमार सक्सेना ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई इसी संस्था से पूरी की थी। आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बने तो वर्ष 2019 में इसी विद्यालय में आकर अपनी यादें ताजा की थीं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वह कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपराज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। शाम को एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक रामरतन कुशवाहा, डीआईओएस ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, एसडीएम भूपेंद्र सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।
000000
उपराज्यपाल का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे : सड़क मार्ग से तालबेहट स्थित मर्दन सिंह इंटर कॉलेज आएंगे
दोपहर 12.30 बजे : कॉलेज से चंदेरी के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।