फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   defense corridor built in jhansi cm yogi said jawan of india who will carry a cannon to the border it built on land of bundelkhand

झांसी में बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी बोले- भारत का नौजवान सीमा पर जो तोप को लेकर जाएगा, वह बुंदेलखंड की धरती पर बनी होगी

Sun, 08 May 2022 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 May 2022 09:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कचनौदा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि इस योजना से क्षेत्र के आसपास के 62 गांव लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
defense corridor built in jhansi cm yogi said jawan of india who will carry a cannon to the border it built on land of bundelkhand
लोगों से मुलाकात करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का नौजवान सीमा पर जो तोप लेकर जाएगा, वह बुंदेलखंड की धरती पर बने डिफेंस कॉरिडोर की होगी। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर योजनाएं बना रही है। हर घर जल योजना के तहत दिसंबर माह तक बुंदेलखंड के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।  

विज्ञापन


चौकाबाग स्थित कथा स्थल पर संत मोरारी बापू की रामकथा के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बगैर भेदभाव के सरकार की योजनाओं का सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार बुंदेलखंड के झांसी में डिफेंस कॉरिडोर बनवा रही है। भारत का नौजवान सीमा पर जो तोप को लेकर जाएगा, वह इसी धरती पर बनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने करीब 268 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर काम जनवरी 2023 तक पूरा कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कचनौदा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि इस योजना से क्षेत्र के आसपास के 62 गांव लाभान्वित होंगे। इस पेयजल योजना द्वारा 25504 गृहों को पेयजल संयोजन प्राप्त होंगे और 145324 जनसंख्या को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना को समयावधि अक्तूबर माह तक पूरा कराने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed