{"_id":"6a9dc968536ae1cb440db286","slug":"death-of-newborn-in-jhansi-and-woman-after-childbirth-in-gwalior-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-162648-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झांसी में नवजात और ग्वालियर में प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झांसी में नवजात और ग्वालियर में प्रसूता की मौत
Mon, 07 Sep 2026 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कमरे में फिसलकर गिरने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत के बाद महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
नीतू के ननदोई बसंत ने बताया कि नीतू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। वह नौ माह की गर्भवती थी। 31 अगस्त को वह घर पर अपनी ननद के साथ थी। जबकि सास महरौनी सामान लेने के लिए गई थी। नीतू पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन चला रही थी। इस बीच जब वह पलंग से नीचे उतरी तो फिसलकर गिर गई। जिससे लगी चोट के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में उसके गर्भ में मृत हुए नवजात को बाहर निकाल दिया था। जबकि नीतू की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ग्वालियर लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। ग्वालियर में 4 सितंबर की देर रात इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर ललितपुर आए। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।