फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death due to deteriorating condition of the farmer who returned after giving water to the field

खेत में पानी देकर लौटे किसान की हालत बिगड़ने से मौत

Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Death due to deteriorating condition of the farmer who returned after giving water to the field
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम गुगरवारा में खेत में पानी देकर लौट रहे किसान की रास्ते में अचानक से हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर सड़क गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम गुगरवारा निवासी इंदल (45) पुत्र ज्ञानी यादव बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे खेत में पानी देकर घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास ही पहुंचा था कि रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव वालों ने यह देख इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तो परिजन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना थाना बानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed