फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deamand of union minister of state for home afairs

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की

Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
deamand of union minister of state for home afairs
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश कांग्रेस आह्वान पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। वहीं विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राम किशोर सिंह तोमर फौजी को उनके दफ्तर में जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दिए ज्ञापन में कहा कि लखीमपुर में किसानों के आंदोलन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र और उनके साथियों ने आंदोलित किसानों को जीप से कुचल कर मार डाला गया था। नई एसआईटी की जांच में गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा और उसके साथियों को साजिश रच कर जानबूझकर किसानों की हत्या करने का आरोपित किया है। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार गृह राज्यमंत्री को पद से नहीं हटा रही है। पत्रकारों के सवाल पूछने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राम किशोर सिंह तोमर फौजी के ऑफिस में पहुंचे जहां विजय दिवस 1971 की बांग्लादेश पर विजय दिवस के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार सोनी, हरी बाबू शर्मा, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, प्रदीप रिछारिया, राकेश रजक, पुनीत देवलिया, डॉ. राम सिंह यादव, असलम खान, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, धर्म सिंह वर्मा, अजय तोमर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामभरोसे कुशवाहा, सुनील खजुरिया, गुलाब बंशकार, आसिफ खान, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शोभा राजा, प्रदेश सचिव रेखा राजा गौर, महिला अध्यक्ष नेहा शर्मा, राजमती जैन, प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता संजय जाटव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोंटी शुक्ला, सुरेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed