फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deadbody found hanging in jungle

जंगल में पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

Sat, 20 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
deadbody found hanging in jungle
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना सोजना के ग्राम टपरन से तीन किलोमीटर जंगल में एक छेवले के पेड़ पर युवक का शव फांसी पर लटका मिला। युवक की पहचान ग्राम टपरन निवासी युवक के रूप में की गई। ग्रामीणों की सूचना पर सोजना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों का कहना है कि इस बार फसल उम्मीद के अनुसार नहीं होने से युवक परेशान रहता था। मृतक के छह बच्चे हैं।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम टपरन के ग्राम हनुमानगढ़ी निवासी अमान उर्फ गुड्डू (45) पुत्र सरुआ अहिरवार बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसका शव छेवले के पेड़ पर तौलिया से लटका मिला। गांव के लोग पशु चराकर लौटे तो लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखकर गांव में जानकारी दी, जिस पर परिजन व ग्रामीण वहां पहुंच गए और सोजना थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई गोकल ने बताया कि अमान सुबह खाना खाकर खेत की कहकर घर से निकला था। इसलिए परिजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की। उसने बताया कि अमान की छह एकड़ जमीन है, जिस पर उसने इस बार गेहूं व मटर बोयी थी। दो दिन पहले ही हार्वेस्टर से उसकी गेहूं की फसल की कटाई हुई थी लेकिन फसल उम्मीद के अनुसार नहीं हो सकी, इसलिए वह परेशान था। मृतक के यहां चार पुत्रियां व दो पुत्र है और दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed