फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of young man found on railway tracks

Lalitpur News: रेल पटरी पर मिला युवक का शव

Sun, 17 Sep 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on railway tracks
आलापुर रेलवे गेट के पास पड़ा था शव, फसल की रखवाली करने गया था खेत
विज्ञापन

भाई ने कहा-खेत से जानवरों को हटाने के चलते ट्रेन की चपेट में आ गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजनों ने खेत से मवेशी बाहर निकालते समय रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत होने की आशंका जताई है।
रविवार की सुबह थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम आलापुर रेलवे गेट पर कार्यरत गेटमैन ने गांव के लोगों को सूचना देकर बताया कि पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो पटरी पर मिले शव की शिनाख्त ग्राम बारौद निवासी राजेश (20) पुत्र लाखन सिंह लोधी के रूप में की। परिजन भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई हनुमत ने बताया कि शनिवार की शाम को राजेश रेल पटरी किनारे स्थित खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था। हनुमत ने आशंका जताई कि खेत से मवेशी बाहर निकालने के दौरान राजेश ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात भाइयों में छठवें नंबर का था। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed