{"_id":"64739f5a4a50d9f9c1013184","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-lalitpur-news-c-11-1-104269-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौंदा कलां में फंदे पर एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौंदा कलां निवासी राजकुमार (20) पुत्र सेवक कुशवाहा रविवार की सुबह अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो मां सुकवती उसकी खोजबीन के लिए गई। अभी वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंची थी कि वहीं पास के एकजामुन के पेड़ पर साड़ी की रस्सी के फंदे पर राजकुमार लटकता हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन