फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of missing woman found hanging on tree

Lalitpur News: पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव

Sun, 05 Feb 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing woman found hanging on tree
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी एक महिला शनिवार को सुबह घर से लापता हो गई थी। रविवार को गायब महिला का शव में सौजना रोड पर खेतों में नाले किनारे खड़े पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम रनगांव निवासी जयकुंवर (38) पत्नी सुखसिंह लोधी का शव सौजना रोड पर शारदा माता मंदिर के नजदीक छपरौनी नाले के किनारे खड़े एक बेरी के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने बताया कि जयकुंवर कुछ समय से परेशान चल रही थी। कुछ दिन पहले उसने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसका बेटा मोटरसाइकिल से उसे शारदा माता मंदिर के नजदीक खेत पर छोड़ गया था, जहां वह खरपतवार काटने की बात कहकर गई थी। जयकुंवर शनिवार की शाम को जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर से लापता महिला की खोजबीन शुरू की गई, तब नाले किनारे बेरी के पेड़ पर महिला का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों द्वारा मायके पक्ष को भी दी गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed